दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

दो दिन बाद राजनाथ सिंह को मिली एम्स से छुट्टी, इस वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे रक्षा मंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को एम्स से छुट्टी मिल गई। दो दिन पहले उन्हें पीठ दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा के अनुसार, सिंह की पीठ दर्द की जांच और इलाज किया गया। दादा ने बताया कि मंत्री को शनिवार दोपहर करीब 2 बजे छुट्टी दे दी गई। सिंह को 11 जुलाई की सुबह अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

13 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे राजनाथ
महज 13 साल की उम्र में राजनाथ सिंह आरएसएस से जुड़ गए थे. 1977 में वो मिर्जापुर से विधानसभा के सदस्य चुने गए थे. वो जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से खासा प्रभावित थे. 1975 में जब आपातकाल लगा तो राजनाथ को भी जेल जाना पड़ा था. जेल से रिहा होने के बाद वो फिर से विधानसभा के सदस्य चुने गए.

साल 2000 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
जब 1991 में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई तो राजनाथ को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी. इसके बाद साल 2000 में वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने. सिंह 2 बार पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं. 2014 में जब पहली बार बीजेपी की बहुमत वाली सरकार आई तो उस समय पार्टी की कमान उन्हीं के हाथों में थी. राजनाथ सिंह की छवि एक गैर-विवादास्पद नेता की है. बात जब कभी पार्टी के सामने किसी पेचीदा मुद्दे की आती है तो राजनाथ संकटमोचक की भूमिका अदा करते दिखते हैं.

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *