दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की लाओस के पीएम से मुलाकात: साइबर ठगी और भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया, इन मु्द्दों पर भी हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्सी सिपांडोन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया।

दोनों नेताओं के बीच रक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। खबर के मुताबिक इन दोनों ही मु्द्दों भारत और लाओस, साझेदारी और सहयोग करेगा।

विदेश मंत्री ने उठाया तस्करी का मुद्दा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुलाकात के दौरान भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद विदेश मंत्री ने कहा कि- लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान मैंने साइबर ठगी केंद्रों के जरिए से भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया। हमारे नागरिकों को छुड़ाने और राहत देने के लिए लाओस सरकार हमारी मदद कर रही है, जिसे मैं धन्यवाद देता हूं। जयशंकर ने कंबोडिया और थाइलैंड के विदेश मंत्रियों से इस मामले पर चर्चा की।

लाओस दौरे पर हैं जयशंकर
आपको बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी में हैं। वो यहां दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठकों में शामिल होने के पहुंचे हैं। जयशंकर ने बैठक में हिस्सा ले रहे अन्य विदेश मंत्रियों के साथ ही सिपांडोन से भी मुलाकात की है।

जयशंकर ने एक्स पर किया पोस्ट
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी की। इसमें उन्होंने लिखा- ‘‘लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्सी सिपांडोन से मुलाकात कर खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उनका अभिनंदन किया। रक्षा, विरासत संरक्षण, ऊर्जा, डिजिटल और क्षमता निर्माण में हमारी विकास साझेदारी तथा सहयोग पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने रामायण और बौद्ध धर्म की साझा सांस्कृतिक विरासत को लेकर डाक टिकट भी जारी किया।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *