उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की कोचिंग में हुए हादसे को लेकर अब दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक और कोआर्डिनेटर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के (डीसीपी) सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने कहा कि- हमने कोचिंग संस्थान, इमारत के मैनेजमेंट और उस जगह पर नाली के रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।आपको बता दें कि दिल्ली के आईएएस कोचिंग सेंटर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के चलते तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि दिल्ली के आईएएस कोचिंग सेंटर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के चलते तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी।
दो छात्राओं और एक छात्र ने गंवाई जान
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हुई है। पुलिस ने कोचिंग के बेसमेंट से तीन शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी केरल के निविन दल्विन के रूप में की है। दिल्ली पुलिस ने बेसमेंट में पानी भरने के बाद बचाव अभियान शुरू किया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी शामिल थी।
हादसे को लेकर स्टूडेंट्स का प्रर्दशन
इस पूरे हादसे के बाद देश के छात्रों में बेहद गुस्सा है। स्टूडेंट्स, दिल्ली में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रर्दशन कर रहे हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और आईएएस कोचिंग संस्थान के मैनेजमेंट के खिलाफ एक्शन लिया जाए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि इस पूरे हादसे को लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
मालीवाल ने लगाए गंभीर आरोप
उधर दिल्ली महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का भी बयान सामने आया है। मालीवाल ने ने शहर में अवैध तहखानों के संचालन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि- बेसमेंट में डूबने से तीन छात्रों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? छात्रों ने बताया कि वे दस दिनों से बार-बार नाली सफाई की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं? अतिरिक्त मंजिलें कैसे बन सकती हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा है।














