न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

शुरु होते ही चर्चा में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’: रोहित और मेकर्स से असीम रियाज की कहासुनी, मेकर्स ने बाहर निकाला

खबर टीम इंडिया की।रोहित शेट्‌टी का रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। इस शो पर कंटेस्टेंट असीम रियाज अपने को-कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और शो के होस्ट रोहित शेट्‌टी से भी भिड़ गए।
नतीजा यह हुआ कि 27 जुलाई को शुरू हुए इस शो के दूसरे एपिसोड में ही मेकर्स ने असीम को शो से बाहर निकाल दिया।असीम को शो से बाहर निकालने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स रोहित के फैसले को बताया सही

 

अपने स्टंट्स पूरे नहीं कर पाए असीम
आपको बता दें कि शो में शुरू से ही अभिषेक कुमार और शालीन भनोट समेत कई कंटेस्टेंट्स असीम का मजाक बना रहे थे। असीम ने पहले दिन जो स्टंट किया उसी में ही वो ओवर कॉन्फिडेंट के चलते हार गए और उनको फीयर फंदा मिल गया। इसके बाद वो अपना दूसरा स्टंट भी पूरा नहीं कर सके जिसे लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें चिढ़ा रहे थे।

आसीम ने स्टंट ना कर पाने का दोषी मेकर्स को ठहराया
दूसरी तरफ असीम जो स्टंट नहीं कर पाए उन्होंने उसका दोष मेकर्स पर ही मढ़ दिया। असीम ने कहा कि अगर कोई और इस स्टंट को करके दिखा दे तो वो एक रुपए भी नहीं लेंगे।
रोहित ने सभी को एक वीडियो दिखाते हुए बताया कि कंटेस्टेंट्स को कोई भी स्टंट देने से पहले शो की टीम उसे करके देखती है।

रोहित और शो की टीम से भिड़े असीम
इसके बाद असीम ने रोहित से भी बहस करना शुरू कर दी। जब वो अपनी सफाई दे रहे थे तो रोहित ने उन्हें टोकते हुए कहा- मेरी बात सुन ले वर्ना में तुझे यहीं उठा के पटक दूंगा।
इतना सुनते ही असीम सीधा रोहित के पास पहुंच गए और सामने खड़े होकर उनसे बहस करने लगे।

असीम बोले
असीम ने इस दौरान शो की टीम से भी बहस की। उन्होंने टीम से कहा कि जो लोग उन्हें पेमेंट दे रहे हैं, उसका तीन गुना तो वो कमाते हैं। वो 6 महीने में 4 बार बदलते हैं गाड़ियां। उन्हें पैसों की जरूरत नहीं, वो शो पर सिर्फ अपने फैंस की वजह से आते हैं। इस दौरान असीम ने शो के बाकी पार्टिसिपेंट्स को भी लूजर कहा।
असीम ने मेकर्स से यह भी कहा है कि इंटरनेट पर इस शो की चर्चा भी उनकी वजह से हो रही है क्योंकि वो 4 साल बाद शो कर रहा हूं। वो 10 साल बाद भी आते तो उनकी चर्चा होती। वरना यह शो तो आता-जाता है पर पता नहीं चलता।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *