न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सरकार नहीं पार्टी से जीते जाते हैं चुनाव, हम आत्मविश्वास में फंस गए, यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। 2024 के लोकसभा चुनावों में बहुमत का आंकड़ा न मिल पाने और यूपी में खराब प्रर्दशन को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है। इस बीच सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी इस चुनावी नतीजों पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि- हम अति आत्मविश्वास में फंस गए, चुनाव सरकार के दम पर नहीं बल्कि पार्टी के दम पर जीते जाते हैं।

इस बार हम चूक गए- मौर्य
लखनऊ में एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि-इस बार (लोकसभा चुनाव में) हम चूक गए होंगे लेकिन अगली बार हम और मजबूत होकर आएंगे। हम कड़ी मेहनत करने से चूक गए। क्योंकि हम अति आत्मविश्वास में फंस गए, लेकिन मैं कहूंगा कि सरकार के दम पर चुनाव नहीं जीते जाते, पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही चुनाव जीतती है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला। मौर्य ने कहा कि- अखिलेश ने पिछड़ों को धोखा देकर अपने पतन की शुरुआत की है। माता प्रसाद पांडे को विपक्ष का नेता चुनकर उन्होंने बड़ी गलती की है। अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर झूठ फैलाया। जबकि बाबा साहेब ने पिछड़ों-दलितों को जो ताकत दी है हमारी पार्टी उसे बढ़ाने में लगी है। अखिलेश झूठ बोलकर हमारे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। क्या गरीबों के हमदर्द राहुल गांधी की तुलना मोदीजी से की जा सकती है?

Related Posts

1 of 857

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *