दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं रेसलर विनेश फोगाट: डिस्क्वालीफाइड होती ही बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती , ये थी बाहर होने की वजह

उमाकांत त्रिपाठी। इंडियन रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। दरअसल विनेश 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं, लेकिन बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से डिस्क्वालीफाइड कर दिया।

नहीं मिलेगा कोई मेडल
इंडियन ओलिंपिक संघ ने विनेश के बाहर होने की घोषणा की। अब विनेश आज रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल पाएंगी, यानी अब उन्हें कोई मेडल नहीं मिलेगा। भारतीय ओलंपिक संघ इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं कर सकता। आपको बता दें कि विनेश पहली बार 50 kg कैटेगरी में खेल रही थीं।

फैसले के बाद बिगड़ी तबियत
ओलिंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत भी बिगड़ गई, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ओलिंपिक से बाहर किए जाने के बाद विनेश बेहद निराश हो गई। इधर ​​​​​​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की। पीएम मोदी ने उषा से कहा कि- रेसलर की मदद के तरीके तलाशें, और इस मामले में विरोध दर्ज कराएं

वजन कम करने बाल और नाखून भी काटे
रिपोर्ट्स की मानें तो विनेश और उनके कोच को देर रात बढ़े हुए वजन के बारे में पता चला। इसके बाद विनेश पूरी रात नहीं सोईं और वजन को कम करने के लिए जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिलिंग करती रहीं। यहां तक की विनेश ने अपने बाल और नाखून तक काट दिए थे। हालांकि एक्सरसाइज का कोई असर नहीं हुआ और उनका वजन नहीं घट पाया।

 

 

Related Posts

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *