न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब गृहमंत्री अमित शाह ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देशवासियों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। शाह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ करते हुए कहा कि- ये भाषण एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

शाह ने एक्स पर किया पोस्ट
एक्स पर पोस्ट करते हुए शाह ने लिखा- “78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है। अक्षय ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता, एक राष्ट्र – एक चुनाव, यूसीसी, चिकित्सा शिक्षा का विस्तार, औद्योगिक विनिर्माण और ‘डिजाइन इन इंडिया’ और एसएचजी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों कोउठाया।” उन्होंने आगे कहा कि- “मोदी जी का भाषण देश को आगे ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पिछले 10 सालों की सफलताओं से प्रेरित है।

सभी देशवासी इस भाषण को सुनें
गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों से इस भाषण को सुनने की अपील करते हुए एक मजबूत भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तीन गुना तेजी से काम करने की बात कही। पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “पर्यटन से लेकर एमएसएमई और स्वास्थ्य तक – हर क्षेत्र में एक नई, आधुनिक प्रणाली है।

Related Posts

1 of 857

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *