दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

लाल किले से भाषण के बाद पीएम मोदी ने की स्टूडेंट्स और बच्चों से मुलाकात, खुशी से झूम उठे बच्चे, देखे फोटोज

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के बाद दर्शकों के बीच बैठे बच्चों और दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने छात्रों और बच्चों से बातचीत की, भीड़ से हाथ मिलाया और वो खुशी से झूम उठे और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाए।

11 वीं बार राष्ट्र को संबोधन कर बनाया रिकॉर्ड
इस साल के समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। इसके साथ ही वो तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए जिन्होंने लगातार 11 साल तक लाल किले से देश को संबोधित किया। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के पास ही ये उपलब्धि थी। आपको बता दें कि इस साल के स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत @ 2047’ है, जिसका मकसद 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की कोशिशों को आगे बढ़ाना है। अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने देश को घरेलू विनिर्माण में सुधार करआत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि भारत ने अब दूसरे देशों को भी निर्यात भी करना शुरू कर दिया है।

अब देश में बन रहे हैं फोन
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने ये भी बताया कि- देश अब मोबाइल फोन निर्माण में भी आत्मनिर्भर हो गया है और अब हमारे बनाए हुए मोबाइल फोन दूसरे देशों में निर्यात कर रहे हैं। पीएम ने कहा, “एक समय था जब हम मोबाइल फोन आयात करते थे, लेकिन आज हमने मोबाइल फोन निर्माण का एक ऐसा खाका बनाया है, जिससे हम दुनिया को मोबाइल फोन निर्यात करने लगे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि- अब लगभग 10 करोड़ महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। “जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती हैं तो इससे समाज में बदलाव आता है।” इस दौरान उन्होंने हाल के सालों में हुई बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि- “कई लोगों को विनाशकारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, जिसमें परिवारों को नुकसान, संपत्ति को नुकसान और महत्वपूर्ण वित्तीय बोझ शामिल हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *