उमाकांत त्रिपाठी। बीजेपी महासचिव तरुण चुग की किताब “मोदीज गवर्नेंस ट्रायम्फ: रीशेपिंग इंडियाज पाथ टू प्रॉस्पेरिटी” का विमोचन हो गया है। इस किताब के विमोचन के इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे। नई दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में किताब को लॉन्च किया गया। दरअसल ये बुक मोदी के प्रशासन के मिशन को बताती है। इस बुक में पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल और सुधारों को लेकर तमाम बातें लिखी गई है। इस किताब में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भी जिक्र किया गया है।
बुक में मोदी के कार्यकाल की झलक
तरुण चुग की किताब “मोदीज गवर्नेंस ट्रायम्फ: रीशेपिंग इंडियाज पाथ टू प्रॉस्पेरिटी” में मोदी के कार्यकाल के दौरान पैदा हुए चैलेंजेस और विवादों के बारे में डिटेल में लिखा गया है। इस पुस्तक के जरिए लोगों को पता चल सकेगा की नरेंद्र मोदी ने किस तरह से सामाजिक-आर्थिक तौर पर काम किया है और देश को संभाला है। इस किताब में मोदी प्रशासन के गरीबी उन्मूलन, आर्थिक असमानता और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी बात की गई है। भारत को ग्लोबल स्तर पर पहचान और पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर भी किताब में विस्तार से बताया गया है।
चुग की बुक में आत्मनिर्भर भारत मिशन
पुस्तक ये भी बताती है कि कैसे आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी के दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण गति पकड़ी है। मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक चुनौतियों को दूर करने और विकास और विकास के अवसरों को अपनाने की कोशिश की जर्नी बताई गई है। पुस्तक विमोचन के दौरान, अमित शाह ने पुस्तक को लेकर कई बातें कही। उन्होंने कहा कि- “विकसित हो रही वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे नेताओं की ओर देखना चाहिए, जिनके शासन ने न केवल समय की मांग को पूरा किया है, बल्कि परिवर्तनकारी बदलाव के लिए एक नया मानक स्थापित किया है।














