दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

त्रिपुरा में तबाही के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम माणिक साहा से बात, बाढ़ में 30 हजार लोगों पर पड़ा है असर

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से बात की। उन्होंने सीएम साहा से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गृह मंत्री ने जरुर पड़ने पर केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। शाह ने सीएम से कह कि- केंद्र राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी राज्य में भेज रहा है।

शाह ने एक्स पर किया पोस्ट
शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “त्रिपुरा के सीएम @DrManikSaha2 जी से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। केंद्र सरकार स्थानीय सरकार को राहत और बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों के अलावा NDRF की टीमें राज्य में भेज रही है। जरूरत पड़ने पर केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। मोदी सरकार संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा में हमारे बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

त्रिपुरा में मची तबाही
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारी बारिश के बाद गोमती नदी के उफान पर आने से बाढ़ आने के बाद कुछ लोगों की मौत की खबर है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। 30,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में विस्थापित हुए हैं। इससे पहले, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने बाढ़ पीड़ितों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अगरतला में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का दौरा किया और निरीक्षण किया। साहा ने गुरुवार को कहा कि प्रशासन बचाव और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है, उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से त्रिपुरा के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के बीच स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सीएम ने यह भी बताया कि राज्य में इस समय 321 राहत शिविर चल रहे हैं और राज्य सरकार शिविरों में फंसे लोगों की बाढ़, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित कर रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *