न्यूज़भारतहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव- बीजेपी ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 14 मुस्लिमों को टिकट

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने 14 मुस्लिम उम्मीदवारों टिकट दिया है. बीजेपी ने तीन चरणों के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी की है. पहले चरण के लिए जारी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वहीं, दूसरे चरण के लिए जारी लिस्ट में 10 उम्मीदवार हैं. तीसरे फेज के लिए जारी लिस्ट में 19 उम्मीदवार के नाम शामिल हैं.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस लिस्ट में 3 फेज के 44 प्रत्याशियों के नाम हैं। किश्तवाड़ से शगुन परिहार को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं।

90 सीटों पर हो रहे चुनाव
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कैंडिडेट्स के नामों पर चर्चा की थी।

बीजेपी की लिस्ट की बड़ी बातें 
भाजपा ने पहली लिस्ट में फर्स्ट फेज के लिए 15, सेकेंड फेज के लिए 10 और तीसरे फेज के लिए 19 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं।
पूर्व डिप्टी निर्मल सिंह का नाम इस लिस्ट में नहीं है। वे बिलावर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। इस सीट पर भाजपा ने सतीश शर्मा को टिकट दिया है।
44 प्रत्याशियों में 14 मुस्लिम हैं। जम्मू की पुंछ हवेली सीट से चौधरी अब्दुल गनी और कश्मीर की अनंतनाग सीट से सैयद वजाहत को टिकट दिया है।
अब तक जम्मू में भाजपा की स्थिति मजबूत रही है। इस बार कश्मीर में भी पार्टी ने अनंतनाग, पंपोर, शोपियां और अनंतनाग वेस्ट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Related Posts

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *