न्यूज़भारतहेडलाइंस

गृह मंत्रालय ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाए, अमित शाह बोले- लोगों में अवसर पैदा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, जानें क्या होंगे जिलों के नाम?

उमाकांत त्रिपाठी। गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है। इन जिलों का नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। लद्दाख के लोगों को जमनी स्तर पर इसका लाभ मिलेगा। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिएअवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अमित शाह ने एक्स पर किया ट्वीट
गृह मंत्री ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण के तहत, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर कोने में शासन को मजबूत करके और लोगों को जीमनी स्तर पर इसका लाभ मिलेगा. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

केंद्र शासित प्रदेश हैं लद्दाख
बता दें कि भारत सरकार के द्वारा 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 की ताकतों को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था. इसके बाद 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग राज्य बन गए. इसी के साथ राज्य में संसद के बने कई कानून लागू हो गए. इसके तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *