न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

इस वजह से अंबानी परिवार की शादी में शामिल नहीं हुईं थी कंगना, बोलीं- फिल्मी शादियां..!

खबर टीम इंडिया की।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने मुबंई में 12 से 14 जुलाई तक अनंत -राधिका की शादी में न आने के कारण को लेकर यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में जब कंगना से इस बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि- ‘मुझे अनंत अंबानी का कॉल आया था। वो बहुत ही प्यारा लगता है। उसने मुझसे कहा कि मेरी शादी में आइए। मैंने कहा- मेरे घर पर भी एक शादी है और वो थी। वो हमारे लिए बहुत ही खास और शुभ दिन था। उस दिन मेरे छोटे भाई की शादी थी।’

मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं: कंगना
कंगना ने आगे कहा कि- खैर, ऐसे भी मैं अवॉइड करती हूं ज्यादा फिल्मी शादियों में जाना। पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।’ वहीं जब सिद्धार्थ ने पूछा कि आखिरी बार आपने कब कोई बॉलीवुड पार्टी अटैंड की थी तो कंगना ने कहा कि अब पता नहीं इतना किसको याद रहता है।

अंबानी की शादी में शामिल हुए थे कई सेलेब्स
12 जुलाई को मुंबई में हुई अंबानी की शादी में देश-विदेश के कई मशहूर सेलेब्स शामिल हुए थे। किम कर्दाशियां, जॉन सीना, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, रजनीकांत, शाहरुख, सलमान और आमिर खान समेत कई सेलेब्स ने इस शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *