न्यूज़भारतहेडलाइंस

चंपाई की जगह इस शख्स को बनाया गया मंत्री, जानें कौन हैं रामदास सोरेन जो अब JMM में पूरी करेंगे चंपाई की कमी

उमाकांत त्रिपाठी। चंपाई सोरेन की जगह पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पहले से सौंप रखी है। रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

खड़ा किया मजबूत लीडर
JMM कोल्हान में खुद को कमजोर नहीं करना चाहती यही वजह है कि चंपाई के बाद कोल्हान से ही एक मजबूत लीडर को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। रामदास पुराने नेता है, वह झारखंड आंदोलन से भी जुड़े हैं। ऐसे में चंपाई के भाजपा में जाने से कोल्हान में रामदास पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। शपथ लेने से पहले रामदास सोरेन ने कहा, ‘मैंने कभी पद के लिए अपनी तरफ से दावा नहीं किया। पार्टी ने हमेशा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी उसे ईमानदारी से निभाता रहा इस पद को भी उसी तरह निभाऊंगा। हमारी लड़ाई जल, जंगल और जमीन की थी और उसी की रहेगी।’

चंपाई को फिर सोचना चाहिए
इसी रणनीति के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले में पार्टी में इनसे सीनियर नेता कोई दूसरा नहीं है। आदिवासी समाज में इनकी मजबूत पहचान है। रामदास शिबू सोरेन और चंपई सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे। आंदोलन के दौरान उनपर कई मामले दर्ज हुए। चंपाई सोरेन को लेकर रामदास ने कहा कि, ‘वो एक बड़े नेता है, हमने झारखंड आंदोलन के समय काफी समय साथ में बिताया है। पार्टी ने उन्हें शुरू से पूरा सम्मान दिया, इसमें कोई दो राय नहीं है. वे छह बार विधायक रहे, तीन बार मंत्री रहे और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी भी सौंपी गई। उन्होंने जो कदम उठाया है इस पर उन्हें एक बार सोचना चाहिए था।’

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *