उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे में दूसरे दिन अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे फेस का शुभारंभ किया। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (GMRC) ने दूसरे चरण में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गिफ्ट सिटी होते हुए गांधीनगर तक किया है। अभी तक अहमदाबाद में मेट्रो का संचालन नरेंद्र मोदी स्टेडियम यानी मोटेरा गांव तक होता था। अब मेट्रो यहां आगे गिफ्ट सिटी होते हुए गांधीनगर के सेक्टर-1 तक जाएगी।

इससे गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच आने जाने वाले लोगों का काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही अहमदाबाद मेट्रो की राइडरशिप में इजाफा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर को जोड़ने वाले कॉरीरोड पर मेट्रो को रवाना किया है। इसके बाद उन्होंने इसमें यात्रा भी और कुछ युवाओं से अनुभव भी पूछे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गांधीनगर के लिए मेट्रो को रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद मेट्रो में यात्रा भी की और इसमें मौजूद युवाओं से बातचीत की। इससे पहले पीएम मोदी ने गांधीनगर के शालीन इलाके में पीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 20.8 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया।

अब अहमदाबाद मेट्रो नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आगे कोटेश्वर रोड, तपोवन सर्कल, कोबा सर्कल, जीएनएलयू, रायसण, रादेसन, इंफोसिटी, सेक्टर तक जाएगी। आगे यह मेट्रो लाइन सचिवालय और फिर अक्षरधाम मंदिर तक जाएगी। इस हिस्से का काम बाकी है। इसे हिस्से का काम अगले साल सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद महात्मा मंदिर को भी कनेक्टिीविटी मिल जाएगी।














