दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक: दिल्ली रवाना हुए हरियाणा CM सैनी, धर्मेंद्र प्रधान के घर जुटेंगे पार्टी के दिग्गज

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे आ गए. हरियाणा में सबको चौंकाते हुए बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी. पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी ने हरियाणा में कांग्रेस के सपने को तोड़ते हुए और 10 साल की सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए एक बार फिर सत्ता की हैट्रिक लगाई है.

दिल्ली रवाना हुए सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर बीजेपी ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक के जरिए आगे की रणनीति और शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हो सकती है। उधर हरियाणा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “पूरे देश में माहौल अच्छा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के लिए काम हो रहा है. साइलेंट वोटर्स ने इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.”

क्या सरकार में शामिल होगी पीडीपी?
पीडीपी को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अभी हम इस पर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. पीडीपी ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है, हमने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. फिलहाल चुनावों के नतीजों को देखते हुए, मुझे लगता है कि ये उनके लिए काफी झटका है.” आम आदमी पार्टी के जम्मू कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल यानी 10 अक्टूबर को डोडा जायेंगे. यहां वह धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे. AAP के मेहराज मलिक ने डोडा विधानसभा से BJP उम्मीदवार को हराया है

 

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *