न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियां हुई सम्मानित, प्लास्टर बांधकर दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथुन, 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की झलकियां

खबर इंडिया की। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वो हाथ में प्लास्टर पहने अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बने। उनकी फिल्मों की यादगार झलक दिखाए जाने के बाद उनके नाम की अनाउंसमेंट हुई।

इस दौरान मिथुन सहारा लेते हुए मंच तक पहुंचे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, फिर प्रशस्ति से नवाजा। फिल्म जगत में मिथुन चक्रवर्ती के योगदान के लिए उन्हें सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन दी गई।

इन दिग्गजों को मिला अवॉर्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आते ही राष्ट्रगान से सेरेमनी का आगाज किया गया। मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दादासाहेब फाल्के दिया और शॉल पहनाई। मिथुन चक्रवर्ती को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। कन्नड़ फिल्म कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। फिल्म गुलमोहर को नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में स्पेशल मेंशन मिला। मनोज बाजपेयी ये अवॉर्ड लेने पहुंचे। नित्या मेनन को तमिल फिल्म तिरुचित्राबालम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का नेशनल अवॉर्ड मिला।

मानसी पारेख भी हुईं सम्मानित
मानसी पारेख को फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल और बतौर प्रोड्यूसर इसी फिल्म के लिए बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल, एनवायर्नमेंटल वैल्यूज का भी अवॉर्ड मिला। सूरज बड़जात्या को फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *