दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जीरो टॉलरेंस, नागरिक सुरक्षा पर सख्त हुए गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस के साथ समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में गृह सचिव, डायरेक्टर IB, दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। गृह मंत्री शाह ने निर्देश दिए।

जानें-गृह मंत्री शाह ने क्या प्रमुख निर्देश दिए
गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अपराध के विरुद्ध हमारी “जीरो टॉलरेंस” की निति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णतः सुरक्षित महसूस करे ये हर दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है।

नागरिक सुरक्षा को दी जाए प्राथमिकता-शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा कि- नागरिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष कार्य योजना बनाकर अभियान चलाया जाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को देख दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय का भाव आये ये दिल्ली पुलिस सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता हो, इस पर जोर दिया गया।

Related Posts

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *