दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान: राज्यसभा में बोले गृहमंत्री- जहां-जहां बीजेपी की सरकार, वहां लागू होगा UCC

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता पर बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने राज्यसभा मं कहा कि- भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकारें सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार पहले ही राज्य में UCC लागू करने का प्रस्ताव पास किया था।

संविधान पर चर्चा के दौरान किया ऐलान
राज्यसभा में संविधान के 75वें साल पर चल रही चर्चा के दौरान गृहमंत्री शाह ने कहा कि- हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं। एक ऐसा कानून जिसे सामाजिक जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला माना जाता है, उसे उत्तराखंड ने आदर्श कानून के रूप में पारित किया। यह कानूनी और धार्मिक प्रमुखों द्वारा समीक्षा किया जाएगा और उसके बाद बीजेपी सरकारें सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करेंगी। अब तक यह कानून लागू नहीं हो सका, इसका कारण कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति है।

क्या है यूसीसी
समान नागरिक संहिता (UCC) एक ऐसा कानून है जो विभिन्न धर्मों के अनुसार प्रचलित कानूनों को समाप्त कर, शादी, तलाक, संपत्ति का उत्तराधिकार और भरण-पोषण जैसे मामलों के लिए समान नियम लागू करेगा। यह भाजपा के मुख्य वैचारिक लक्ष्यों में से एक है और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के घोषणापत्र में भी इसे शामिल किया गया था। उत्तराखंड ने फरवरी 2024 में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक कानून पारित किया था, जिसमें महिलाओं को समान अधिकार प्रदान किए गए थे। जैसे कि शादी, तलाक, भरण-पोषण और संपत्ति के उत्तराधिकार में। इस कानून में बहुविवाह पर प्रतिबंध, शादी की पंजीकरण अनिवार्यता और लिव-इन रिश्तों के लिए स्व-घोषणा या पंजीकरण भी शामिल है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *