दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

संविधान की फर्जी कॉपी लेकर घूमे, इसलिए महाराष्ट्र में हार गए… राज्यसभा में जमकर गरजे अमित शाह

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में भाषण दिया। इस दौरान गृहमंत्री ने कांग्रेस, महाराष्ट्र चुनाव और संविधान को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपने डेढ़ घंटे के भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि- देश में लोकतंत्र की जड़ें पाताल तक गहरी हैं। इसने अनेक तानाशाहों के अहंकार-गुमान को चूर-चूर किया है। जो कहते थे भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो पाएंगे, हम आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।

फर्जी संविधान लेकर घूम रहे- शाह
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि- संविधान का सम्मान सिर्फ बातों में नहीं, कृति में भी होना चाहिए। इस चुनाव में अजीबोगरीब नजारा देखा। आम सभा में संविधान को लहराया नहीं। संविधान लहराकर, झूठ बोलकर जनादेश लेने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस के नेताओं ने किया। संविधान लहराने का विषय नहीं है, संविधान तो विश्वास का विषय है, श्रद्धा का विषय है। महाराष्ट्र चुनाव में संविधान बांटे गए। एक पत्रकार के हाथ में आ गया। कोरा था। प्रस्तावना तक नहीं थी। 75 साल के इतिहास में संविधान के नाम पर इतना बड़ा छल हमने नहीं देखा है, न सुना है। हार का कारण ढूंढते हैं, बता दूं कि लोग जान गए कि संविधान की फर्जी कॉपी लेकर घूमते हो तो लोगों ने हरा दिया।’

हमें संविधान पर गर्व है- शाह
इस दौरान अमित शाह ने संविधान को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि- आज मैं जब यहां आया हूं कि आज हम जिस मुकाम पर खड़े हैं, स्वामी विवेकानंद और अरविंद की भविष्यवाणी सत्य होती दिख रही है। हमारा संविधान संविधान सभा की रचना और दुनिया में अनूठे हैं। हमारे यहां दुनिया का सबसे ज्यादा विस्तृत और लिखित संविधान है। इस संविधान सभा में 299 सदस्य 22 जाति धर्म के सदस्य रहे हैं। सभी समाजों के प्रतिनिधित्व के साथ संविधान बनाया गया। दुनिया में शायद ही ऐसा संविधान होगा, जिसका ड्राफ्ट जनता को कमेंट के लिए दिया गया। और कमेंट्स के आधार पर सुधार किया गया। हम सबको अपने संविधान पर गर्व है।

 

Related Posts

1 of 826

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *