चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कल नहीं होगी पीएम मोदी की रैली, मनमोहन सिंह के निधन के बाद बदली तारीख; अब इस दिन होगा कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली फिलहाल रद्द कर दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह बदल हुआ है। देश में इस समय सात का राजकीय शोक घोषित है, ऐसे में पीएम मोदी ने अपनी रैली रद्द कर दी है।

अब 5 जनवरी को होगी पीएम मोदी की रैली
अब दिल्ली में 5 जनवरी को पीएम मोदी की रैली होगी। इससे पहले यह रैली 29 दिसंबर यानि कि कल होनी थी। भाजपा को चुनाव में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद जापानी पार्क से करेंगे। दिल्ली में पीएम मोदी परिवर्तन रैली करेंगे। पीएम मोदी इस रैली के माध्यम से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात भी दे सकते हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट का है इंतजार
हालांकि, अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा नहीं की गई है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि- जनवरी के पहले सप्ताह से चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा ने भी अभी तक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा था कि 29 दिसंबर को जापानी पार्क में पीएम मोदी की रैली के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर सकती है। अब ये भी टल सकता है। कहा जा रहा है कि- इस लिस्ट में करीब 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। इसमें कुछ नाम पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद के भी हो सकते हैं। इसके अलावा दूसरी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल लोगों को भी भाजपा वरीयता के अनुसार टिकट देगी।

आप-कांग्रेस टिकटों की घोषणा में बीजेपी से आगे
अपकों बता दें कि- दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से चौथी बार अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया है। आतिशी 2020 में इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर दो लिस्ट जारी कर दी है। केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है।

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *