साइंस टेक

मौसम विभाग के 150 साल: पीएम मोदी ने लॉन्च किया मिशन मौसम, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के समारोह में भाग लिया और ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मकर संक्रांति को अपना पसंदीदा त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात का रहने वाला हूं। मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार मकर संक्राति हुआ करता था। आज गुजरात के सभी लोग छत पर ही होते हैं। पूरा दिन का मजा करते हैं। मैं भी कभी वहां रहता था, तो बड़ा शौक था, पर आज मैं आपके बीच में हूं।

देशवासियों को मकर संक्रांति के साथ जुड़े अनेक विद् पर्वों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं-पीएम
उन्होंने कहा कि- आज सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थानांतरित होता है। हमारे यहां भारतीय परंपरा में इसे उत्तरायण कहा जाता है। खेती-बाड़ी के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं और इसलिए ये दिन भारतीय परंपरा में इतना अहम माना गया है। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक रंगों में इसे मनाया जाता है। मैं इस अवसर पर सभी देशवासियों को, मकर संक्रांति के साथ जुड़े अनेक विद् पर्वों की भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।पीएम मोदी ने भारतीय सम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि-हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष मना रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है। आईएमडी ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है।

 

अनुसंधान और नवाचार नए भारत के स्वभाव का एक हिस्सा-पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि- देश के वैज्ञानिक संस्थानों की प्रगति विज्ञान के प्रति उसकी जागरूकता को दिखाती है। वैज्ञानिक संस्थाओं में अनुसंधान और नवाचार नए भारत के स्वभाव का एक हिस्सा है। इसलिए पिछले 10 वर्षों में IMD की आधारभूत संरचना और तकनीक का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। भविष्य में भारत मौसम की हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे, भारत एक क्लाइमेट स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ भी लॉन्च किया है। मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य और भविष्य की तत्परता को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।’

मौसम विज्ञान किसी भी देश की आपदा प्रबंधन क्षमता का सबसे जरूरी सामर्थ्य’
पीएम मोदी ने कहा कि- हा, ‘मौसम विज्ञान किसी भी देश की आपदा प्रबंधन क्षमता का सबसे जरूरी सामर्थ्य होता है। प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम से कम करने के लिए हमें मौसम विज्ञान की कार्यकुशलता को अधिकतम करने की आवश्यकता होती है। भारत ने लगातार इसकी अहमियत को समझा है। आज हम उन आपदाओं की दिशा को मोड़ने में कामयाब हो रहे हैं जिन्हें पहले नियति कहकर छोड़ दिया जाता था।

विश्व में भारत को लेकर भरोसा भी बढ़ा-पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि- हमारी मौसम संबंधी प्रगति के साथ हमारी आपदा प्रबंधन क्षमता का निर्माण हुआ है। इसका फायदा पूरी दुनिया को मिल रहा है। आज हमारा फ्लैश फ्लड गाइडेंस सिस्टम नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी मदद दे रहा है। हमारे पड़ोस में कहीं कोई आपदा आती है, तो भारत सबसे पहले मदद के लिए उपस्थित होता है। इससे विश्व में भारत को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि और भी मजबूत हुई है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

Related Posts

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी तकनीकों का विकास जरुरी: सेना प्रमुख

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि संघर्ष के दौरान भारतीय सेना के…

मिट्टी का AC: न बिजली का झंझट न खर्चे का बोझ ,बस पानी से चलता है ,ठंडक ऐसी की सोच में पर जाये

दोस्तों गर्मी का सीज़न शुरू हो चुका है और गर्मी में ज्यादातर लोग AC का इस्तेमाल…

देश का पहला सैटेलाइट पिक्सेल हुआ लॉन्च, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें इसकी अहमियत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने स्वामित्व योजना के तहत…

205 करोड़ के खर्च पर अंतरिक्ष जा रहा ये शख्स, साथ जाएंगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और अमेजन कंपनी सीईओ जेफ बेजोस अपने बचपन का सपना साकार…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *