चुनाव

दिल्ली चुनाव में पीएम की हुंकार: बच्चों के पानी में जहर मिलाएंगे? पीएम मोदी ने AAP पर साधा निशाना, ये कहा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करतार नगर इलाके में रैली की। पीएम मोदी ने यहां चुनावी रथ सभा को संभोधित करते हुए आम आदमी पार्टी को घेरा। हरियाणा पर दिए गए बयान को लेकर पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि- आम आदमी पार्टी कह रही है कि हरियाणा वाले यमुना के जल में जहर मिला रहे हैं, यह हरियाणा का नहीं पूरे देश का अपमान है। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं।’

पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,कि-AAP-दा वालों ने दिल्ली को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। इन लोगों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं कि यमुना जी वोट नहीं देतीं। ये AAP-दा वालों की सरासर बेशर्मी है, बेईमानी है, बदनीयती है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में AAP-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है और ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से AAP-दा वाले बौखला गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं। हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं।

पांच फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी-पीएम
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि-दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनाए और दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। इसलिए पूरी दिल्ली आज कह रही है कि 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी। आठ तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो जो भी वादे आपसे किए गए हैं, वो सारे वादे समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए, लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।

हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा,कि-दिल्ली में किसी ने 14 साल राज किया, किसी ने 11 साल राज किया। फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जलभराव, वहीं, प्रदूषण है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हा-हाकार हो रहा है, कुछ नहीं बदला। इन हालातों से दिल्ली को आपके वोट की ताकत बाहर निकाल सकती है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी है। इसलिए मैं दिल्लीवासियों से आग्रहपूर्वक करना चाहता हूं मोदी को दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए।

दिल्ली के हर घर को नल से साफ जल भाजपा दे सकती है-पीएम
पीएम मोदी ने कहा,कि-हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं। हम योजनाओं को बल देने वाले लोगों में से हैं। आज घरों में नल से साफ पानी आता है। अगर हिंदुस्तान के दूर-दराज के गांवों में गरीब से गरीब के घर में नल से जल पहुंच सकता है, तो देश की राजधानी दिल्ली में न नल से जल आता है और जहां आता भी है वो पीने के लायक नहीं होता। अगर भाजपा दुर्गम गांवों में नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल भाजपा दे सकती है।

Related Posts

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *