धर्म -अध्यात्म

कल महाकुंभ जाएंगे पीएम मोदी: पवित्र संग में करेंगे स्नान, जानें कितने घंटे रूकेंगे.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज के दौरे पर होंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान संगम में पवित्र स्नान करेंगे.
पीएम मोदी पांच फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह प्रयागराज एयरपोर्ट से से डीपीएस हैलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह 10.45 पर अरेल घाट जाएंगे. वह अरेल घाट पर नाव के जरिए महाकुंभ पहुंचेंगे.

प्रयागराज में संगम पर सुबह 11 बजे वह पवित्र स्नान करेंगे. महाकुंभ मेले में 11 से 11.30 बजे का समय प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित है. पीएम मोदी पवित्र स्नान के बाद 11.45 पर बोट के जरिए अरेल घाट लौटेंगे. यहा से वह डीपीएस हैलीपैड होते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12.30 बजे वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट जाएंगे.

Related Posts

भारत की अपराजित आत्मा का प्रतीक है सोमनाथ.. पुनर्निमाण वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की अपराजित…

विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा नदी में छलांग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *