दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के मुरीद हुए भूटाने के प्रधाानमंत्री, भारत और मोदी से संबंधों को लेकर क्या बोले शेरिंग तोबगे?

उमाकांत त्रिपाठी।India-Bhutan Relation: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत और भूटान के संबंधों पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और घनिष्ठ संबंध हैं, जितने पहले कभी नहीं थे। ये संबंध हमारे नेताओं और भारत के नेताओं के बीच मित्रता इर्द-गिर्द टिके हुए हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की वरिष्ठ पत्रकार दिव्या ए के साथ एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की है।भूटान में पर्यटन को लेकर भी प्रधानमंत्री तोबगे ने कहा कि हम भारत समेत अन्य सभी देशों के साथ पर्यटन तो चाहते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा या भीड़ नहीं चाहते हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक एनलाइटन्ड लीडरशिपके विमोचन से पहले थिम्पू से वर्चुअल बातचीत करते हुए दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा की है।

जानें-भूटान के भारत के साथ कैसे संबंध?
भूटान के पीएम ने कहा है कि यह असामान्य है कि भारत जैसा बड़ा, शक्तिशाली और जटिल देश, एक छोटे पड़ोसी के साथ इतने करीबी संबंध रखता है। एक छोटी आबादी और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी, एक छोटी अर्थव्यवस्था और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके बावजूद दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी संदेह, किसी निहित स्वार्थ के इतने करीबी संबंध रखना, आज की दुनिया में बहुत ही असामान्य है। दुनिया को इसकी और ज़रूरत है।

पीएम मोदी और मेरे बीच है करीबी दोस्ती’
पीएम मोदी को लेकर प्रधानमंत्री तोबगे ने कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि मुझे 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान एक सेवारत प्रधानमंत्री के रूप में आमंत्रित किया गया, और फिर पिछले साल, मुझे उनके तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण के दौरान आमंत्रित किया गया। हमारे बीच बहुत करीबी दोस्ती है। उन्होंने मुझे SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के उद्घाटन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, जो उनके दिमाग की उपज है। कॉन्क्लेव के दौरान भूटान एकमात्र विदेशी प्रतिनिधित्व था।भूटान के पीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन साथ ही उनसे मुझे मिले स्नेह का आभारी भी हूं। उन्होंने मुझे वास्तव में एक छोटे भाई के रूप में स्वीकार किया है। मैं उन्हें अपना गुरु मानता हूँ और उन्हें अपना ‘मार्गदर्शक’ कहता हूं।

‘भारत की नीतियों ने बनाया भूटान को सक्षम’
भारत की पड़ोसी फर्स्ट की नीति पर भूटानी पीएम ने कहा कि मैंने वैश्विक नेताओं को यह कहते सुना है कि उनका देश पहले स्थान पर है। मैंने इतिहास में कभी भी दुनिया में कहीं भी इतने बड़े देश के नेता को ‘पड़ोस पहले’ कहते नहीं सुना। यह एक शानदार अवसर है। मैं अन्य पड़ोसी देशों के लिए नहीं बोल सकता, लेकिन भूटान के लिए, ‘पड़ोस पहले’ का अर्थ दो देशों के बीच और भी गहरी दोस्ती और भारत से और भी अधिक समर्थन और सहायता है। इसने हमें अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और अपने विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम बनाया है।

जानें-भारत का भूटान में क्या है योगदान?
भारत के भूटान में योगदान को लेकर भूटानी पीएम ने कहा कि हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था, वाटर पावर पर आधारित है, और सामाजिक प्रगति के साथ संतुलित रही है। इस भूमिका में, हमें भारत सरकार और भारत के लोगों से मित्रता, समर्थन और सहायता का लाभ मिला है। चाहे वह आर्थिक विकास के मामले में हो, जलविद्युत क्षेत्र में निवेश के मामले में हो या व्यापार के मामले में।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *