खबर इंडिया की।Guess This Top Bollywood Actor: अक्सर ही बॉलीवुड से तलाक की खबरें आती रहती हैं, जिनके पीछे की वजह या तो समय के साथ रिश्तों में दरार आना या कोई बात होती है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसी एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका तलाक न तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ और न ही कोई गंभीर आपसी मतभेद की वजह से. बल्कि उनका तलाक तो एक कुत्ते की वजह से हुआ.
जानें-तलाक की वजह उड़ा देगी होश
शादी 7 जन्मों का बंधन होता है, लेकिन कभी कभार इस बंधन में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि जिनकी वजह से कपल एक दूसरे से अलग हो जाते हैं. अक्सर ही किसी न किसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री से तलाक के ऐसे-ऐसे केस सामने आते हैं, जिनको सुनने के बाद फैंस ये कहने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर कोई कैसे इतनी सी बात को लेकर तलाक तक पहुंच सकता है. आज हम आपको ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तलाक की वजह इतनी अलग और यूनिक है सुनने के वाले को हैरानी होती है.
जानें-कौन है ये बॉलीवुड एक्टर?
हम यहां जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो अपने पालतू कुत्तों से इतना प्यार करता है कि उन्होंने शादी के सिर्फ 3 साल के अंदर ही अपनी पत्नी से तलाक ले किया. ये एक्टर अपने कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. हालांकि, उनकी पत्नी कुत्तों के शोर से परेशान रहती थीं. इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा होता था. यही रोज-रोज के छोटे-मोटे झगड़े एक दिन इतने बड़े हो गए कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. हम यहां बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह की बात कर रहे हैं.
कुत्तों के भौंकने से परेशान थीं अरुणोदय की पत्नी
अरुणोदय सिंह ने 2016 को कनाडा की ली एल्टन से शादी की थी. उनकी शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और ये किसी शाही समारोह से कम नहीं थी. शादी के बाद दोनों का रिश्ता सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही सालों में उनके बीच अनबन शुरू हो गई. ली एल्टन कुत्तों के भौंकने और उनके शोर से परेशान होने लगीं, जबकि अरुणोदय अपने पालतू जानवरों से बेहद जुड़े हुए थे. इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच रोज बहस होने लगी, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया. ली कुत्तों के भौंकने से काफी परेशान थीं.
शादी के 3 साल में लिया अलग होने का फैसला
वहीं, अरुणोदय सिंह को अपने कुत्तों से अलग होना मंजूर नहीं था. धीरे-धीरे ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और उन्होंने अलग होने का फैसला किया. कुत्तों को लेकर शुरू हुआ ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि शादी के 3 साल के अंदर ही 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. अरुणोदय ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, जिसे मंजूरी मिल गई और दोनों का रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो गया. ये तलाक बॉलीवुड के अनोखे तलाकों में से एक माना जाता है.














