न्यूज़भारतहेडलाइंस

सहकारी क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल… गृहमंत्री अमित शाह ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, किया ये बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय सहकारी मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है और उनके मंत्रालय ने अब तक 60 से अधिक पहलों की शुरुआत की है। अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के स्वर्णिम शताब्दी समापन महोत्सव में शाह ने कहा कि यह बैंक छोटे लोगों का बड़ा बैंक हैं, जिसने वर्षों से किसानों और पशुपालकों के जीवन में समृद्धि लाने का काम किया है। उन्होंने कहा,कि-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारी मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में दो लाख प्राथमिकी सहकारी समितियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया, जिसमें सेवा सहकारी समितियां और प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां शामिल हैं।’

शाह ने कहा कि- सहकारी समितियों को अब न केवल मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति दी जा रही है, बल्कि उन्हें पेट्रोल पंप और गैस वितरण सेवाओं के लिए भी कोटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें सब्सिडी वाले अनाज वितरण में भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा, सहकारी समितियां गोदाम निर्माण और जल आपूर्ति परियोजनाओं में भी भाग ले सकती हैं और जब तक सहकारी समितियां मजबूत नहीं होंगी, तब तक सहकारी बैंक भी मजबूत नहीं हो सकते।

उन्होंने यह भी बताया कि- देश में 260 जिला सहकारी बैंकों में से अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसी) अकेला ऐसा बैंक है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशानुसार सौ फीसदी ई-बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है।शाह ने यह भी कहा कि- जब वह पच्चीस साल पहले इस बैंक के अध्यक्ष बने थे, तो बैंकों की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन एक साल में बैंक ने लाभ अर्जित किया और डिविडेंड भी बांटा। आज यह बैंक सौ करोड़ रुपये का लाभ कमा चुका है और इसके पास शून्य एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद शाह ने अहमदाबाद में ‘अखंड आनंदोत्सव’ के दौरान 24 पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि गुजराती भाषा और साहित के प्रचार-प्रसार में यह संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

Related Posts

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *