न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

साल 2036 में यहां होगा खेलों का महाकुंभ, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, ओलंपिक की मेजबानी पर ये बोले

उमाकांत त्रिपाठी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहाकि- हमारा संकल्प है कि साल 2036 का ओलंपिक अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित विश्व के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के बाजू में बन रहे सरदार पटेल स्पोर्ट्स संकुल में खेला जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी गुजरात सरकार कर रही है। सरदार पटेल स्पोर्ट्स संकुल में 10 से ज्यादा स्टेडियम बनेंगे।

गुजरात बना स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का हब
ये बातें शाह ने रविवार को गांधीनगर में दिव्यांग खिलाडि़यों के लिए बनने वाले हाई परफोर्मेंस स्पोर्ट्स सेंटर के महात्मा मंदिर में शिलान्यास समारोह और गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कही। शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब खेले गुजरात और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनके मूल मंत्र स्पोर्ट्स फॉर ऑल को साकार करने को गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रतिबद्ध है। गुजरात आज देखते ही देखते देशभर में सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बन गया है।

गृहमंत्री ने किए कई ऐलान
उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब गुजरात का खेल बजट ढाई करोड़ था। आज 2025 में वह बढ़कर 352 करोड़ का बजट हो गया है। शाह ने कहा कि गांधीनगर में पैरा हाई परफोर्मेंस स्पोर्ट्स सेंटर को 325 करोड़ के लागत से बनाया जा रहा है। यहां दिव्यांग खिलाडि़यों को वैश्विक स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। पूरे देश में ऐसी सुविधा कहीं नहीं है। डेढ़ से दो साल में यह सेंटर कार्यरत हो जाएगा।

देश में हुई डिजिटल क्रांति
शाह ने कहा कि साल 2014 में एक जीबी डेटा की कीमत 217 रुपए थी। आज एक जीबी डेटा के 9 रुपए ही लगते हैं। देश में 2014 मोबाइल ब्रॉडबैंड की स्पीड 1.30 एमबीपीएस थी। आज 96 एमबीपीएस स्पीड है। इस बदलाव से डिजिटल लेनदेन, मनोरंजन सेवा, व्यापार, बैकिंग सेवा, डिजिटल शिक्षा बढ़ी है। डिजिटल सेवा को ग्रासरूट लेवल पर सरकार ले जा रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *