पश्चिम बंगाल

ईद की वजह से बंगाल नहीं जाएंगे गृहमंत्री, दूसरी बार रद्द हुआ दौरा, जानें कब जारी होगा नया शेड्यूल.?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 29 और 30 मार्च को प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरा आगामी ईद समारोह के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को दी है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि शाह का दौरा पहले 29 मार्च को कोलकाता पहुंचने और अगले दिन पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने का था, लेकिन ईद के कारण यह दौरा अब स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब नई तारीखों पर योजना बन जाएगी, तो इसका जानकारी सभी को दी जाएगी।

बंगाल का दूसरा दौरा हुआ स्थगित
आपकों बता दें कि- यह शाह का इस साल पश्चिम बंगाल का दूसरा दौरा है जो स्थगित हुआ है। जनवरी में भी उनका प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया था। उस दौरान, शाह को 29 जनवरी को पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करना था और लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए संगठनात्मक बैठकें करनी थीं।

सीएम सुक्खू से मिले शाह
इधर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा बाद आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी।उन्होंने कहा कि- प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।

 

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *