दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

अब बदले की तैयारी: पीएम मोदी की आतंकियों को ललकार, भारतीय सेना हुई तैयार, क्या है सेना प्रमुख की इस तस्वीर के मायने

उमाकांत त्रिपाठी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने स्पष्ट तौर पर आतंकवादियों को खोज-खोजकर मारने की बात कही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया कि भारत आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए दृढ़ संकल्प है. पीएम मोदी के ऐलान के बीच भारतीय सेना भी पूरी तरह तैयार है. इसी संदर्भ में शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे हैं. उन्होंने अपने कमांडरों के साथ जमीनी हालात का जायजा लिया है. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. इस तस्वीर में जनरल द्विवेदी के कमांडरों के साथ बातचीत करते वक्त गीता की तस्वीर और संदेश दिख रहा है. इस तस्वीर में गीता और उसका संदेश दिखना कोई संयोग नहीं है.

भारत ने पूरी की तैयारी 
तमाम रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत ने पहलगाम हमले का जवाब देने का मन बना लिया है. इसके लिए सेना ने आक्रमण नाम से युद्ध अभ्यास भी शुरू कर दिया है. इस अभ्यास में देश के सबसे उन्नत राफेल विमान भी भाग ले रहे हैं. उधर, श्रीनगर से एलओसी के पास तक फाइटर जेट्स लगातार उड़ा भर रहे हैं. कुल मिलाकर भारत ने अपनी पूरी सैन्य तैयारी कर ली है.

सेना प्रमुख का कश्मीर दौरा
इसी क्रम में जनरल द्विवेदी कश्मीर पहुंचे हैं. अपने सैनिकों और कमांडरों का मनोबल बढ़ाने के लिए सेना प्रमुख श्रीनगर पहुंचे हैं. अब देखना यह है कि भारतीय सेना किस तरह कार्रवाई करती है. इस तस्वीर में महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन को भगवान कृष्ण की ओर से दिए गए संदेश हैं. सेना प्रमुख की मीटिंग में इस संदेश का दिखना काफी कुछ कहता है.

भारत ने दिखाई पाकिस्तान को हैसियत
इससे पहले भारत पाकिस्तान को उसकी हैसियत दिखाने के लिए सिंधु जल संधि से अलग होने, हर तरह के व्यापार पर रोक लगाने, अटारी बॉर्डर पूरी तरह बंद करने जैसे कदम उठाए हैं. सिंधु जल संधि से भारत के हटने को पाकिस्तान ने युद्ध जैसी स्थिति करार दी है. पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ कुछ कदम उठाए हैं. उसने अपना एयर स्पेश बंद कर दिया है.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *