दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

सेना प्रमुख का श्रीनगर दौरा, अमित शाह के घर बड़ी बैठक… जहां हुआ था आतंकी हमला, उसी जगह पर जाएंगे आर्मी चीफ

उमाकांत त्रिपाठी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत अब बदला लेने की तैयार में है। देशवासियो में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है. भारत सरकार भी लगातार एक्शन मोड में है और एक के बाद एक कड़े फैसलों ने दोनों देशों के बीच तनाव को कई गुना बढ़ा दिया है. इस बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं।

श्रीनगर पहुंचे जनरल द्विवेदी
पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वह 15 कोर में सुरक्षा बैठक की समीक्षा करेंगे और उस जगह पर भी जाएंगे जहां आतंकवादियों ने हमला किया था. गुरुवार को ही 20 देशों के राजनयिकों को विदेश मंत्रालय बुलाकर पाकिस्तान के आतंक की जानकारी दे दी गई। कल ही यह तय हुआ कि शुक्रवार यानी आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर जाएंगे. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आर्मी इंटेलिजेंस ने टेरर लॉन्च पैड को चिह्नित कर लिया है. कूटनीतिक वॉर के बाद अब लोग सैन्य प्रहार की मांग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ‘आतंकियों ने जितना सोचा होगा उससे ज्यादा बड़ी सजा मिलेगी’.

अमित शाह लेंगे बैठक
दूसरी ओर सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल समझौते को भी स्थगित कर दिया है. इसे लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक भी होगी. बैठक में जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को एक औपचारिक पत्र लिखकर सिंधु जल संधि को निलंबित करने की सूचना दे दी थी. जल शक्ति मंत्रालय में सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय में सचिव सैय्यद अली मुर्तुजा को यह पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को संधि में बदलाव के लिए नोटिस दिया है.

सहमा हुआ है पाकिस्तान
भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान खौफ में है. पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर अपनी तरफ जवानों की संख्या बढ़ा दी है. साथ ही अपने जवानों को बंकर के अंदर रह कर ही निगरानी करने का आदेश दिया है. पाकिस्तानी आर्मी की 10 कोर का हेडक्वार्टर रावलपिंडी में है, उसे भी पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अलर्ट रहने के लिए कहा है. इंटरनेशनल बॉर्डर के ठीक सामने सियालकोट की डिवीजन को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, जिसका हेडक्वाटर गुजरांवाला में है.

Related Posts

1 of 845

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *