उमाकांत त्रिपाठी।Global Conference on Space Exploration: इधर पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर के बनाड़ भारतीय सेनाओं की प्रशंसा करने में जुटा है उधर पीमए मोदी अचानक से लाइव हो गए. असल में हुआ यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन स्पेस एक्सप्लोरेशन पर अपनी बात रखी है. अपने एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि- अंतरिक्ष सिर्फ एक मंज़िल नहीं है बल्कि यह जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति की घोषणा है. भारत की अंतरिक्ष यात्रा इसी भावना को दर्शाती है. 1963 में एक छोटे रॉकेट के प्रक्षेपण से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बनने तक हमारी यात्रा असाधारण रही है.
असल में अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने आगे कहा कि- भारत के रॉकेट सिर्फ पेलोड नहीं ले जाते बल्कि 1.4 अरब भारतीयों के सपनों को भी साथ ले जाते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि- भारत की वैज्ञानिक प्रगति में देश के युवाओं और वैज्ञानिकों का अहम योगदान रहा है. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसियों और वैज्ञानिकों को भविष्य की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं भी दीं.















