उमाकांत त्रिपाठी।India at 2047 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक निजी चैनल के खास कार्यक्रम में India@2047 समिट में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान भारत के साथ चल रही तनाव की स्थिति के बीच सिंधु जल संधि को लेकर …
पीएम मोदी ने एक निजी चैनल के खास कार्यक्रम में India at 2047 समिट में कई अहम मसलों पर बात की. उन्होंने डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ चल रही तनावपू्र्ण स्थिति के बीच सिंधु जल संधि का भी बातों-बातों में जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि- ये दशक आने वाली सदियों के लिए भारत की दिशा तय करने वाला है.
एक निजी चैनल के इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज, सिंगर जुबिन नौटियाल, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, रेमंड के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर समेत तमाम दिग्गजों ने हिस्सा लिया.
हम GEP-सेंट्रिक अप्रोच की तरफ बढ़ रहे हैं – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा,कि- देश का विकास, देश का संसाधन आखिरी व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे, लोकतंत्र का असली उद्देश्य यही है और हमारी सरकार यही कर रही है. हम GDP-सेंट्रिक अप्रोच के बजाय GEP-सेंट्रिक अप्रोच की तरफ बढ़ रहे हैं. GEP का अर्थ है- ग्रोस एम्पावरमेंट ऑफ पीपल, मतलब सबका सशक्तिकरण.
पीएम मोदी ने कहा – हमारी सरकार पर लोगों का भरोसा
पीएम मोदी ने कहा,कि- 2014 में हमारी सरकार ऐसी परिस्थिति में बनी थी, जब सरकारों पर देशवासियों का विश्वास लगभग टूट चुका था. कुछ लोग तो ये सवाल उठाने लगे थे कि क्या हमारे देश में लोकतंत्र और विकास साथ साथ चल सकते हैं? आज, जब कोई भारत को देखता है, तो गर्व से कह सकता है – डैमोक्रेसी केन डिलिवर.
पीएम मोदी ने मिशन मैन्यूफैक्चरिंग का किया ऐलान
पीएम मोदी ने कहा,कि- हमने इस साल के बजट में मिशन मैन्युफैक्चरिंग का ऐलान किया है. यह भारत के लिए लोगों की पहचान के रूप में दुनिया में उसकी पसंद बढ़ा रही है. यह दशक आने वाली सदियों के लिए भारत की दिशा तय करने वाला है. यह देश का भाग्य लिखने का कालखंड है.
डिजिटल इंडिया की वजह से बढ़ी कमाई – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,कि- डिजिटल इंडिया से कैसे इज ऑफ लिविंग बढ़ी है, यह हम सब देख रहे हैं, लेकिन इससे कॉन्टेंट क्रिएक्शन का भी काम बढ़ा है. आज गांव में अच्छा खाना बनाने वाली भी महिला बिलियन सब्सक्राइबर के साथ जुड़ गई है. यूट्यूब ने भारत के कॉन्टेंट क्रिएटर्स को 21 हजार करोड़ रुपए का पेमेंट किया है.














