दिल्लीदुनियाराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी-अमित शाह के इस फैसले के मुरीद हुए चंपाई सोरेन, इस वजह से कहा शुक्रिया.!

उमाकांत त्रिपाठी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की पहचान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत राज्य के हर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र करेगी. चंपाई सोरेन ने इसे झारखंड की जनसंख्या और सांस्कृतिक संरचना को सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम बताया.

अब घुसपैठियों को पहचानना होगा आसान
चंपाई सोरेन ने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध रूप से राज्य में बसे लाखों बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया अब आसान हो जाएगी. उन्होंने बताया कि पिछली बार जब झारखंड हाई कोर्ट ने ऐसे घुसपैठियों की पहचान के लिए कमिटी बनाने का निर्देश दिया था, तब राज्य की तत्कालीन सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी. लेकिन अब केंद्र के स्पष्ट आदेश के चलते राज्य सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अब झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों का हक छीनने वाले इन घुसपैठियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई शुरू होगी.

सोरेन ने जनता से की ये अपील
बीजेपी नेता ने राज्य की जनता से भी अपील की कि वे इस प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपने इलाके में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ऐसे लोगों को पकड़कर होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा, जहां जांच और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा. केंद्र सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं रोहिंग्या की पहचान के लिए राज्य सरकार को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसके तहत हर जिले में इन अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी। चंपाई सोरेन ने अंत में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज की अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है.

Related Posts

1 of 681

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *