न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का बीकानेर दौरा: जोर शोर से हो रही तैयारियां, सीएम भजनलाल शर्मा ने अफसरों के साथ की बैठक

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर आने वाले हैं और उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे और उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. रिद्धि सिद्धि भवन में हुई संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सांसदों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए.

सीएम भजनलाल ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने बीकानेर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की समीक्षा की और प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने देशनोक में करणी माता मंदिर के दर्शन किए और तिरंगा यात्रा में भाग लिया. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान में यह पहला दौरा होगा और इसका आयोजन करणी माता के आशीर्वाद से बीकानेर के देशनोक में होगा.

पीएम देंगे कई सौगात
इस कार्यक्रम के दौरान देशभर के 103 अमृत भारत योजना के रेलवे स्टेशन वर्चुअली जुड़े रहेंगे और सभी स्टेशनों का लोकार्पण बीकानेर से किया जाएगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर चर्चा की.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *