दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों ने पीएम मोदी को समझा दादा जी, भारत दौरे पर आया सेकेंड लेडी ऊषा वेंस का बयान

उमाकांत त्रिपाठी।अप्रैल में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी ऊषा वेंस समेत बच्चों के साथ भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान वेंस फैमिली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। वहीं, अब अमेरिका की सेकेंड लेडी ऊषा वेंस ने भारत दौरे का अनुभव साझा किया है।

ऊषा वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वेंस फैमिली की मुलाकात को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि जब हम पीएम मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे तो हमारे बच्चों ने पीएम मोदी को अपना दादा जी समझ लिया था। उनसे मुलाकात के दौरान बच्चों ने पीएम मोदी को गले लगाते हुए ढेर सारा प्यार दिया।

जानिए- भारत दौरे पर क्या बोलीं ऊषा वेंस?
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी मंच से ऊषा वेंस ने भारत दौरे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि- यह ट्रिप हमेशा के लिए यादगार बन गई। उनके बच्चों को भी भारत काफी पसंद आया। साथ ही ऊषा वेंस ने ताज महल और भारतीय पकवानों की भी जमकर तारीफ की।

जानिए- भारत दौरे पर बात करते हुए ऊषा वेंस ने क्या कहा
यह हमारी जिंदगी की सबसे यादगार ट्रिप थी। मेरे बच्चे इससे पहले भारत कभी नहीं गए थे। कोरोना महामारी के दौरान जेडी वेंस ने राजनीति में एंट्री की और हमें कभी भारत जाने का मौका ही नहीं मिला। मेरे बच्चे भारत की कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं। भारत के स्वादिष्ट व्यंजन, दादा-दादी और दोस्तों के साथ खास रिश्तों के बारे में उन्होंने सिर्फ सुना था, लेकिन इसे अनुभव कभी नहीं किया। भारत दौरे के दौरान हमें उत्तर भारत की कई खूबसूरत जगहों को भी देखने का मौका मिला।

 

फिर से भारत जाएंगे: ऊषा वेंस
ऊषा वेंस ने बताया कि- हम एक और बार भारत घूमने के बारे में सोच रहे हैं, जिससे हम देश के अलग-अलग कोनों को एक्सप्लोर कर सकें। खासकर भारत में जहां से मेरा परिवार ताल्लुक रखता है, हम उस जगह भी जाना चाहेंगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *