न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी ने किया असम और सिक्किम CM को फोन, बाढ़ के हालातों पर हुई चर्चा, प्रधानमंत्री ने दिया आश्वासन

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, सिक्किम और मणिपुर में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से बताया गया है कि केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त एनडीआरएफ, सेना और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की तैनाती के लिए भी तैयार है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़कों के कटाव, बिजली आपूर्ति बाधित होने और लोगों के विस्थापन जैसी कई समस्याएं सामने आई हैं। राज्य सरकारें राहत शिविरों और आपात सेवाओं के जरिए लोगों की मदद में जुटी हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि- थोड़ी देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया। मैंने उन्हें बताया कि कैसे असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है।

सरमा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया
सरमा ने आगे कहा कि- उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की भी जानकारी दी, जिस पर पीएम मोदी ने चिंता जाहिर की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सी तरह पीएम मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से भी बात कर स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई यह पहल एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपदा के समय केंद्र और राज्य एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

Related Posts

1 of 893

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *