न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- मुसलमानों का उनके प्रति पूरा विश्वास, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।अजमेर दरगाह प्रमुख के उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद पिछले 11 साल में देश में परिस्थितियां बदली हैं और मुसलमानों के मन में उनके प्रति पूरा विश्वास है।

मुसलमानों को पीएम मोदी पर विश्वास है
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमानों के मन में पीएम मोदी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर के सवाल पर कहा कि परिस्थितियां बिल्कुल बदल चुकी हैं। बात सॉफ्ट कॉर्नर की नहीं है, विश्वास की है। जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार का नेतृत्व करते हुए इस देश को आगे बढ़ाया है, उससे देश के हर नागरिक का मान-सम्मान बढ़ा है और हिंदुस्तान का मुसलमान अपने देश के प्रति हर तरीके से समर्पित है। तो ज़ाहिर सी बात है जब देश का सम्मान बढ़ा है तो हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ा है। मुसलमानों का पीएम मोदी के प्रति पूरा विश्वास है और मैं समझता हूं कि आने वाले दिनों में परिस्थितियां और बदलेंगी। अभी जो धर्म के नाम पर राजनीति होती है, वह बंद हो चुकी है। अब वोट सिर्फ विकास के नाम पर पड़ते हैं और जो विकास करेगा, उसे वोट मिलेगा, चाहे वह हिंदू का हो या मुस्लिम का।

पिछले 50 साल में मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया
उन्होंने आरोप लगाया कि- पिछले 50 साल में मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उनके उत्थान को लेकर बातें तो बहुत बड़ी-बड़ी की गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों, जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं, के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए काम हो रहा है। नरेंद्र मोदी एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर का मिशन लेकर चले हैं। इस सरकार ने मुसलमानों को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकाला है।

वक्फ कानून का समर्थन करते हुए बोले-सैयद नसीरुद्दीन
वक्फ कानून का समर्थन करते हुए सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि वक्फ के मामले को लेकर बहुत समय से शिकायत थी कि इसमें करप्शन है। दुनिया के अंदर वक्फ इतना बड़ा इंस्टीट्यूशन है। उसे सबसे बड़ा माना जाता है और सबसे ज्यादा उसकी प्रॉपर्टी है, तो उसकी आमदनी का इस्तेमाल सही रूप से हो। करप्शन दूर हो और उसका इस्तेमाल मुसलमानों के उत्थान के लिए हो, खास तौर पर गरीब मुसलमानों के लिए हो। इस दिशा में जो कदम उठाए गए हैं, वे बिल्कुल सराहनीय हैं और यह समाज के हित में उठाए गए हैं।सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और बहुत ही विनम्रता के साथ लोगों से मिलते हैं। सामने वाले को भी आदर देते हैं, जबकि वह देश के इतने शीर्ष पद पर हैं।

 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देश का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ
वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका स्वभाव अगर देश के दुश्मन आंख उठाकर देखेंगे, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देश का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में पीएम मोदी का महत्व ज्यादा बढ़ा है। कुछ दिन पहले देश की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंची है। यानी हमारा देश दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन चुका है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *