दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार को मिलेगी नई वंदे भारत की सौगात: 20 जून को दिखाएंगे हरी झंडी, इन जिलों को मिलेगी सुविधा

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार को चुनावी साल में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 16 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीच चलाई जाएगी। इसका रूट मुजफ्फरपुर, बेतिया के रास्ते होगा। इसका फायदा पटना समेत उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। पटना से लेकर गोरखपुर तक तैयारियां की जा रही हैं। 20 जून को पीएम मोदी की सीवान में प्रस्तावित जनसभा से नई वंदे भारत का वर्चुअल शुभारंभ कराने की योजना है।

यात्रियों को मिलेगी फास्ट ट्रेन की सुविधा
रिपोर्ट्स के अनुसार पटना से गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। इसका मेंटनेंस गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ही होगा। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर पटना पहुंचेगी। फिर वापसी में शाम को पटना से रवाना होकर रात में गोरखपुर पहुंच जाएगी। पटना से गोरखपुर की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है। वंदे भारत एक्सप्रेस महज 5 घंटे में यह सफर पूरा कर देगी। यात्रियों को इस रूट पर सबसे फास्ट ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

बढ़ेगी बिहार की रेल कनेक्टिविटी
पटना से गोरखपुर के बीच प्रस्तावित नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग और रूट की आधिकारिक जानकारी जल्द ही रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को पटना से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज होकर चलाया जाएगा। संभावित टाइमिंग के अनुसार, गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 6 बजे खुलकर सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से दोपहर में 3 बजे खुलकर रात 8-9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से राजधानी पटना की उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी।

सीवान रैली से पहले सौगात
पिछले महीने पूर्व मध्य रेलवे ने इसका प्रस्तावित रूट तैयार कर पूर्वोत्तर रेलवे को भेजा था। पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में पिछले दिनों हुए कार्यक्रमों में ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की योजना थी, लेकिन रेलवे बोर्ड की मुहर नहीं लग पाने से इसका परिचालन शुरू नहीं हो पाया था। अब 20 जून को प्रधानमंत्री की सीवान रैली से इस ट्रेन को शुरू कराने की कवायद चल रही है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 794

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *