दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM Modi Canada Visit G7 Summit: कैलगरी पहुंचे पीएम मोदी, जर्मनी, कनाडा समेत इन 4 देशों के नेताओं से होगी मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के दौरे पर हैं. वे फिलहाल कैलगरी पहुंचे, जहां से वह अल्बर्टा प्रांत के कैननास्किस में आयोजित होने वाले 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी साइप्रस से सीधे कनाडा पहुंचे हैं. इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ नजर आएंगे. इस समिट में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात नहीं होगी.

दरअसल, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप G7 समिट से जल्दी निकल रहे हैं. ट्रंप आज रात ही वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे.

वैश्विक नेताओं के साथ नजर आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के दौरे पर पहुंचे हैं. वह फिलहाल कैलगरी पहुंच चुके हैं, जहां से वह अल्बर्टा प्रांत के कैननास्किस में आयोजित होने वाले 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी साइप्रस से सीधे कनाडा पहुंचे हैं. इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ नजर आएंगे. हालांकि, इस समिट में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात नहीं होगी.

2015 के बाद कनाडा दौरा
सात देशों- कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका- का समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था का 44% प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन इसका आकार वैश्विक जनसंख्या का केवल 10% ही है. पीएम मोदी का 2015 के बाद कनाडा का यह पहला दौरा है. वह G-7 समिट में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबॉम से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी पीएम मोदी की मुलाकात होगी.

मैं सीजफायर के लिए नहीं लौट रहा-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से किए गए ‘इजरायल-ईरान सीजफायर’ के दावे को खारिज किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैक्रों ने गलत दावा किया कि वह कनाडा में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन से वॉशिंगटन डीसी लौट रहे हैं ताकि इजरायल-ईरान संघर्ष को लेकर सीजफायर पर काम कर सकें. गलत! मैक्रों को बिल्कुल नहीं पता कि मैं क्यों वापस जा रहा हूं, लेकिन इसका सीजफायर से कोई लेना-देना नहीं है. मामला इससे कहीं बड़ा है

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *