Uncategorizedन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ओडिशा में बीजेपी सरकार का जश्न: पीएम मोदी भी होंगे शामिल, 2 घंटे रूकेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी। ओडिशा में भाजपा सरकार के वर्षगांठ समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 20 जून को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रोड शो में भाग लेंगे। वे हवाई अड्डे से एजी चौक राजभवन चौक जयदेव विहार तक जाएंगे। जनता मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे जिसका कार्यक्रम शाम 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक है।

जनसभा को करेंगे संबोधित
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 20 जून को दोपहर 3.40 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अपराह्न 3.45 बजे एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री रोड शो में निकलकर जनता मैदान जाएंगे। रोड शो हवाई अड्डे से एजी चौक, राजभवन चौक, जयदेव विहार तक लगभग आधे घंटे का समय लेगा। वह तिरंगा जुलूस में भी शामिल होंगे। शाम सवा चार बजे जनता मैदान पहुंचने के बाद वह वहां एक सभा को संबोधित करेंगे।

ओडिशा की डिप्टी सीएम ने क्या कहा.?
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान भाजपा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और केंद्र में 11 वर्षों के उनके नेतृत्व की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे. डबल इंजन की सरकार ‘111 की गति’ से विकास को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य और केंद्र सरकार के बीच तालमेल का प्रतीक है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह
इस दौरे से भाजपा समर्थकों में उत्साह बढ़ने और ओडिशा के विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और मजबूत होने की उम्मीद है. रोड शो और जनसभा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं सहित भविष्य की योजनाओं को रेखांकित करेंगे

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *