दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

MP BJP के नए BOSS बने हेमंत खंडेलवाल: धर्मेंद्र प्रधान ने किया नाम का ऐलान, मोहन-वीडी ने पहनाई माला

उमाकांत त्रिपाठी। बैतूल से बीजेपी विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेशाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित निर्वाचन समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र दिया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

मोहन-शिवराज रहे मौजूद
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवडडा, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की जगह 1964 दिन बाद आज बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सीएम ने मिठाई खिलाई, वीडी ने बीजेपी का झंडा
इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे वीडी शर्मा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा का राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर अध्यक्ष पद से मुक्त हुए। सीएम मोहन ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष को महाकाल लिखा चादर ओढ़ाकर मिठाई खिलाई। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

शिवराज के बाद हेमंत दूसरे नेता​​​​​​​
मध्य क्षेत्र से दूसरी बार किसी नेता को प्रदेश भाजपा संगठन के नेतृत्व का मौका मिला है। हेमंत खंडेलवाल (सामान्य) शिवराज के बाद दूसरे नेता हैं। प्रदेश का सीएम बनने से पहले शिवराज सिंह चौहान (ओबीसी) मई 2005 से फरवरी 2006 तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे।

सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना
निर्वाचन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परेशान है कि भाजपा के खजाने में कितने रत्न हैं, जो खत्म ही नहीं हो रहे। कांग्रेस खत्म हो जाएगी लेकिन हमारे रत्न खत्म नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारे सामने पंचायत और विधानसभा चुनाव की चुनौती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *