न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

काशी आएंगे पीएम मोदी, अगस्त के दूसरे हफ्ते में कर सकते हैं दौरा, मिलेगी हजारों करोड़ की सौगात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काशी आ सकते हैं। अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।प्रधानमंत्री काशी आगमन पर जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। पूर्ण परियोजनाएं जनता के हवाले करने के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रख सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से फोरलेन रोड, सेतु, आरओबी के अलावा स्वास्थ्य, नगर निगम, जलकल व जल निगम की कई परियोजनाएं शामिल होंगी।

पीएम बिहार चुनाव के दृष्टिगत काशी से बड़ा संकेत भी दे सकते हैं। दूसरी तरफ बरसात को देखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व सभा के लिए मुफीद स्थल की तलाश शुरू हो गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में पूरी प्रशासनिक टीम मंगलवार को सारनाथ पहुंची।आधे घंटे तक मंत्रणा भी की। इससे पूर्व अधिकारियों ने सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज के मैदान का भी जायजा लिया। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन की फिलहाल अभी कोई सूचना नहीं मिली है। हर तीन माह पर उनके आगमन के शेड्यूल के लिहाज से अभी से स्थल की तलाश की जा रही है। बताया कि शहर में सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि, काशी विद्यापीठ, बरेका और बीएचयू के मैदान से इतर अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 980

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *