न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के नेताओं संग होगी पीएम मोदी, करेंगे दिल की बात, इन दिग्गज नेताओं के साथ होगी चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से दिल की बात करेंगे। 22 वरिष्ठ नेता वे होंगे जिन्होंने पीएम मोदी के साथ किसी न किसी भूमिका में कार्य किया है। प्रदेश का भाजपा संगठन भी तैयारी में जुट गया है। संभावना है कि प्रधानमंत्री ऑनलाइन जुड़कर नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। जिनके साथ पीएम संवाद करने वाले हैं, उसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ कुछ विधायक भी शामिल हैं। इसी के साथ कुछ पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी नाम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के कई नेताओं ने काम किया है। इनमें भाजपा के वे सांसद भी हैं जो उनके तीन बार के कार्यकाल में उनके साथ काम कर चुके हैं। लेकिन 19 जुलाई को होने वाले संवाद में वर्तमान सांसदों के नाम कम हैं। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम जरूरी सूची में है।

स्थान और समय अभी तय नहीं
संवाद के लिए 19 जुलाई की तिथि तो तय है, लेकिन इसके लिए अभी स्थान और समय तय नहीं हो सका है। संभावना यही जताई जा रही है कि ऑनलाइन ही संवाद होगा। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि दिल्ली से बुलावा भी आ सकता है और दिल्ली में आमने-सामने भी बात हो सकती है। भाजपा के जानकारों का कहना है कि सारी स्थिति बुधवार को स्पष्ट होगी।

जानें- इनके साथ होगा संवाद
वैसे तो करीब दो दर्जन नेताओं के साथ पीएम मोदी संवाद करने वाले हैं, लेकिन फिलहाल जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और इस समय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहने वाले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, चंद्रशेखर साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत के साथ ही पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ से रहा है पीएम का दिल का नाता
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ से उनका दिली रिश्ता है। वे अक्सर छत्तीसगढ़ आते रहे हैं और यहां से अपने जुड़ाव को व्यक्त भी करते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा सरकार बनाने में उनकी भूमिका अहम रही है। माना जा रहा है कि श्री मोदी 22 नेताओं संवाद में पुराने दिनों की याद ताजा करेंगे और भविष्य की बातें करेंगे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 980

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *