न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

युवाओं को मिलेगी सौगात, कल जयपुर में होगी अमित शाह की सभा, लंच पर होगी सत्ता-संगठन के काम की चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को जयपुर आएंगे। वे दादिया में सहकार सम्मेलन और रोजगार उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यहां वे सभा को भी संबोधित करेंगे।
सभा के बाद शाह सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के साथ लंच करेंगे। माना जा रहा है कि शाह लंच पर सरकार और संगठन के काम पर चर्चा कर सकते हैं।इससे पहले शाह 6 अप्रैल को जयपुर आए थे। हालांकि वे एयरपोर्ट से ही कोटपूतली-बहरोड़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे।

सरकारी नौकरी में सिलेक्ट होने वालों को देंगे नियुक्ति पत्र
अमित शाह गुरुवार दोपहर 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे। सभा से पहले शाह पुलिस विभाग के 100 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वे सहकार सम्मेलन में सहकारी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

रोजगार उत्सव में शाह सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। चार जिलों के चयनित अभ्यर्थियों और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।आपको बता दें कि- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। केंद्र ने राज्यों को सहकारिता में 54 टास्क दिए हैं। इसी के तहत प्रदेश में सहकार सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

पीएम मोदी दो बार आ चुके है दादिया
दादिया गांव में जिस जगह शाह की सभा होने जा रही है। उस जगह पीएम नरेंद्र मोदी दो बार जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। दादिया में मोदी की पहली सभा 25 सितंबर 2023 को हुई थी। यह सभा विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले हुई थी।
प्रदेश में बीजेपी सरकार की पहली वर्षगांठ पर 17 दिसंबर 2024 को भी यहां मोदी की सभा हुई थी। उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ERCP परियोजना का शिलान्यास किया था। पहली बार राजस्थान-मध्य प्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *