दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आतंकी आकाओं के घर जाकर 22 मिनट में जमींदोज किया.. ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बोले पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा- देश कई प्रकार की हिंसक वारदातों का शिकार रहा है। चाहे आतंकवाद हो, नक्सलवाद हो। कोई शुरुआत में हुआ, कोई बाद में, आज नक्सलवाद-माओवाद का दायरा तेजी से सिकुड़ रहा है। इसे जड़ से उखाड़ने के संकल्प के साथ एक नए आत्मविश्वास, तेज गति से सफलता की ओर कदम रख रहे हैं। मैं गर्व से कह सकता हूं, देश में सैकड़ों जिले आज मुक्ति की सांस ले रहे हैं।

हमें गर्व है कि बम, बंदूक और पिस्तौल के सामने देश का संविधान विजयी हो रहा है। देश का उज्ज्वल भविष्य में दिख रहा है कि जो कल तक रेड कॉरिडोर थे, आज ग्रीन कॉरिडोर में बदल रहे हैं।

22 मिनट में जमींदोज किया
पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100% अचीव किया। आतंकी आकाओं के घर जाकर 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत जमींदोज किया गया। हमने सिद्ध करके दिखा दिया। इसमें मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है। विश्व के जिन-जिन लोगों से मिलना होता है, उनमें मेड इन इंडिया के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। संसद एक सुर में विजय के भाव से प्रकट करेगी तो देशवासियों को प्रेरणा मिलेगी। साथ ही जो रिसर्च, इनोवेशन हो रही है, जो डिफेंस इक्विपमेंट बन रहे हैं, उन्हें में मजबूती मिलेगी।

सदन में हंगामा जारी
उधर संसद का मानसून सत्र के पहले दिन ही ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नकाल के बाद चर्चा करेंगे। सरकार हर सवाल का जवाब देगी। ये तरीका उचित नहीं है। पहले ही दिन ये आचरण सही नहीं। हमें मिथक तोड़ना चाहिए। मानसून सत्र से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन ने बैठक की थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता।

Related Posts

1 of 853

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *