उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कांग्रेस-सपा विकास विरोधी, अफवाहें फैलाते हैं.. वाराणसी में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, सुनिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को विकास विरोधी बताते हुए किसान सम्मान निधि का जिक्र किया।

आतंकियों की हालत देख रोते हैं कांग्रेस-सपा

मोदी ने कहा- पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आज भी ICU में पड़े हैं। पाकिस्तान दुखी है। ये तो सब कोई समझ सकता है, लेकिन पाकिस्तान का ये दुख सपा और कांग्रेस से सहन नहीं हो रहा। उधर, आतंक का आका रोता है। इधर कांग्रेस-सपा वाले आतंकियों की हालत देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है।

झूठी सच्चाई लेकर जी रहा विपक्ष

पीएम मोदी ने कहा कि- आपको याद होगा 2019 में जब पीएम किसान सम्मान निधि शुरू हुई तो सपा-कांग्रेस जैसे विकास विरोधी लोग कैसी-कैसी अफवाहें फैला रहे थे। किसानों को उलझन में डाल रहे थे। कोई कहता- मोदी भले योजना लाया, जैसे 2019 का चुनाव जाएगा, सब बंद हो जाएगा… कैसा झूठ बोलते हैं। यही दुर्भाग्य है कि निराशा की गर्त में डूबा हुआ विरोधी मानसिकता वाले लोग ऐसी की झूठी सच्चाई को लेकर जी रहे हैं।

बिना ब्रेक जारी है सम्मान निधि

उन्होंने आगे कहा कि- पीएम किसान सम्मान निधि की एक भी किस्त बिना ब्रेक के जारी है। आज तक पौने चार लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं। इसमें यूपी के ढाई लाख करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। बिना किसी कट कमीशन और बिचौलिया के सीधे ये पैसे किसानों के खाते में पहुंचे हैं। हमारी सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। लेकिन, पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक भी घोषणा पूरी होना मुश्किल होता था।
भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। आज पीएम किसान सम्मान निधि सरकार के पक्के इरादों को उदाहरण बन चुकी है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *