दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कल से लागू होगा ट्रंप का टैरिफ, पीएम मोदी ने निकाली काट, अमेरिका को दिया सख्त संदेश

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi on Trump Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी टैरिफ की चेतावनियों पर डोनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब दिया है. यह टैरिफ बुधवार 27 अगस्त से लागू होने वाला है. पीएम मोदी ने इस टैरिफ की काट भी बताई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनियों से भारत डरने या झुकने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को साफ-साफ शब्दों में अमेरिका को यह बता दिया है. यह टैरिफ कल यानी बुधवार 27 अगस्त से लागू होने वाला है. इसे लेकर पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ का असर चाहे जितना भी हो, उनकी सरकार अपने किसानों, छोटे व्यापारियों और पशुपालकों के हितों की रक्षा हर हाल में करेगी.

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि- अमेरिका के दबाव से सरकार झुकेगी नहीं. इसके साथ ही उन्होंने इस टैरिफ वॉर की काट निकालते हुए बताया कि भारत ब्रिटेन, ईयू और आसियान जैसे दूसरे देशों से ट्रेड डील पर बात कर रहा है. पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों से ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को एक बार फिर मजबूती से आगे बढ़ाने की अपील की.

अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि किसानों और छोटे उद्योगों का हित केंद्र सरकार के लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि- उन पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन वे इसे सहन करेंगे और किसी को कोई नुकसान नहीं होने देंगे. पीएम मोदी ने कहा,कि- आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित राजनीति किस प्रकार हो रही है, यह आप सभी देख रहे हैं. अहमदाबाद की इस धरती से, मैं अपने छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों से कहना चाहता हूं. मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों को कोई नुकसान नहीं होने देगी.

Related Posts

1 of 858

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *