क्रिकेटन्यूज़मनोरंजनहेडलाइंस

प्यार मिलता रहे… विराट कोहली के लाइक पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा.?

खबर इंडिया की।क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। जिसके बाद इसको लेकर बहुत चर्चा हुई थी। अब अवनीत ने इनडायरेक्टली इस पर बात की है।अवनीत की अपकमिंग फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ के ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे पूछा गया कि बड़े नामों से ऑनलाइन इतना ध्यान और तारीफ मिलना कैसा लगता है, तो मुस्कुराते हुए अवनीत ने कहा – “प्यार मिलता रहे।

आपको बता दें कि- विराट कोहली ने मई के महीने अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद विराट ने उस लाइक को हटा दिया था, लेकिन इसी बीच विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में इस मामले में विराट को सफाई देनी पड़ी थी।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा था,कि- मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि ऐल्गोरिद्म ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें न बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *