दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने क्यों नहीं उठाया अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन, सामने आई ये वजह, भारतीय राजनयिक का बड़ा दावा

उमाकांत त्रिपाठी।जर्मन अखबार फ्रैंकफर्टर अल्गेमाइन की रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-भारत के रिश्तों में हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के हफ्तों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चार फोन का जवाब नहीं दिया। यह ऐसे समय सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद गहराता जा रहा है। जापानी मीडिया निक्केई एशिया ने भी यही दावा किया है कि ट्रंप लगातार फोन कॉल्स का जवाब न मिलने से बेहद नाराज थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने स्पष्ट किया कि मोदी फोन पर संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत नहीं करते। अधिकारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की कार्यशैली नहीं है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के जटिल मामलों पर फोन पर समझौता करें। सूत्रों ने यह भी जोड़ा कि मोदी ने ट्रंप की कॉल्स का जवाब न देकर इस आशंका से बचने की कोशिश की कि कहीं ट्रंप बातचीत को गलत ढंग से पेश न कर दें। इससे पहले भी भारत ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान हुई चर्चाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया।

जानें- अमेरिका की प्रतिक्रिया और ट्रंप के दावे
अमेरिकी अधिकारियों ने यह पुष्टि करने से इनकार किया है कि वास्तव में कॉल किए गए थे या नहीं। हालांकि ट्रंप ने बीते चार महीनों में बार-बार यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका। लेकिन हर बार उन्होंने घटनाओं की समयरेखा और विमानों की संख्या को बदलते हुए पेश किया। वॉशिंगटन के विश्लेषकों ने इन दावों को बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें बताया और कहा कि ट्रंप खुद को शांति निर्माता साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

जी-20 समिट और व्हाइट हाउस न्योते का विवाद
तनाव उस वक्त और गहरा गया जब मोदी ने कनाडा में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद व्हाइट हाउस आने के लिए ट्रंप का अंतिम क्षणों में भेजा गया निमंत्रण ठुकरा दिया। ट्रंप ने इस दौरान पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर को भी आमंत्रित किया था। उन्होंने इसे भारत-पाक शांति वार्ता की दिशा में कदम बताने की कोशिश की। लेकिन नई दिल्ली ने इस कदम की कड़ी आलोचना की और कहा कि आतंकवाद का शिकार भारत और आतंक फैलाने वाला पाकिस्तान को एक ही स्तर पर रखना बेहद आपत्तिजनक है।

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *